24 घंटे में कोविड संक्रमण के 12000 नए मामले, कुल संख्या 67 हजार से ज्यादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 67 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12193 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।

इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 67556 हो गयी है और संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10765 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.66 प्रतिशत है। इसी अवधि में 197477 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 5602 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : मराठवाड़ा क्षेत्र में ईद-उल-फित्र/अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है हर्षोल्लास के साथ छत्रपति 

 

संबंधित समाचार