तैमूर ने गणपति की मूर्ति को दिया एक क्रिएटिव ट्विस्ट, करीना ने शेयर की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया है। करीना ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तैमूर द्वारा लेगोज से बनाई गई डीआईवाई(डू ईट योरसेल्फ) मूर्ति देखी जा सकती है। इसके कैप्शन में करीना ने लिखा, …

मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया है। करीना ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तैमूर द्वारा लेगोज से बनाई गई डीआईवाई(डू ईट योरसेल्फ) मूर्ति देखी जा सकती है।

इसके कैप्शन में करीना ने लिखा, “इस साल गणपति उत्सव कुछ अलग है .. लेकिन टिम ने इस त्योहार पर हमारे लिए एक सुंदर लेगोज गणेशजी बनाना सुनिश्चित किया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी की सेहत और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है।”

तस्वीर में तैमूर को लेगोज से बनी गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है। तैमूर करीना और सैफ का पहला बच्चा है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वहीं 12 अगस्त को करीना और सैफ ने जल्द दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की थी।

संबंधित समाचार