ओडिशा: संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, दी गई कर्फ्यू में ढील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संबलपुर (ओडिशा)। ओडिशा सरकार ने संबलपुर में रविवार को दिन के समय का कर्फ्यू और इंटरनेट पर लगी पाबंदी हटा ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाल में हनुमान जयंती समारोहों के दौरान संबलपुर में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद ये प्रतिबंध लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि शहर में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गयी हैं और प्रशासन ने सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है।

ये भी पढ़ें - भारत: विश्व बैंक लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक में छह स्थान की छलांग

संबलपुर जिले के इन अधिाकरी ने बताया कि शहर में ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार’’ के बाद ये निर्णय लिये गये हैं। हनुमान जयंती समारोहों के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो जाने के बाद 13 अप्रैल को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं और अगले दिन कर्फ्यू लगा दिया गया था। बाद में ब्रॉडबैंड सेवाएं और ‘लीज्ड लाइनें’ पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक बहाल की गयी लेकिन मोबाइल इंटरनेट पर रोक 22 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी।

ये भी पढ़ें - अहमदाबाद: नाले की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत

संबंधित समाचार