प्रयागराज: उमेशपाल के परिजनों से मिले डिप्टी CM केशव मौर्य, सुविधा और सुरक्षा का दिया भरोसा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डिप्टी सीएम केशव मौर्य लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रयागराज में केशव मौर्य ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच वो स्वर्गीय उमेशपाल के परिजनों से भी मिले। 

डिप्टी सीएम ने उमेशपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही परिजनों को सुरक्षा और सुविधा देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमेशपाल के परिवार का हर सदस्य मेरे परिवार की तरह है। परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से किन्ही कारणों से मैं प्रयागराज नही आ सका था। लेकिन अब प्रदेश सरकार से उमेशपाल के परिवार की सुरक्षा और बढ़ाये जाने के साथ ही अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई है, जिस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी।

ये भी पढ़ें -माफिया Atiq पर बनेगी वेब सीरीज! मुंबई से आई रिसर्च टीम, इन पहलुओं का भी होगा जिक्र... 

संबंधित समाचार