अमृत विचार इंपैक्ट : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
दो साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था आरोपी, एमएमएस वायरल करने का भी आरोप
बहराइच, अमृत विचार। रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षीय युवक दुष्कर्म कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराते हुए एमएमएस वायरल कर दिया था। इस खबर का प्रकाशन सिर्फ अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से किया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समुदाय विशेष के आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिक को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
.jpg)
रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। अनुसूचित जाति की महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी रिजवान खान उर्फ अरबाज खान पर दो वर्ष से बेटी को शादी का झांसा देकर निरंतर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। साथ ही वीडियो अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था।
उसका कहना है कि अरबाज खान ने शादी के लिए उसकी बेटी का चुपके से धर्म परिवर्तन भी करा दिया। इसके बाद भी उसने शादी नहीं की। जब बेटी ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। कुछ लोगों के द्वारा वीडियो दिखाया गया। जबकि इसकी जानकारी हुई तो उसने रिसिया थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया। साथ ही सभी वीडियो भी उपलब्ध करा दिया।
इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने रिसिया अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानांजय सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने और पाक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
ये भी पढ़ें - बहराइच में किसान की हत्या कर शव स्कूल के पास फेंका
