प्रयागराज : असाद खोलेगा शाईस्ता के ठिकानों का राज, मिला सुराग
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही अतीक़ अहमद की पत्नी 50 हजार की ईनामी शाईस्ता परवीन को गिरफ्तार करने की नई तरक़ीब पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने अतीक़ के खास शूटर असाद कालिया को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। जिसके जरिए अब पुलिस शाईस्ता को ढूंढ निकालेगी। माना जा रहा है कि असाद शाईस्ता परवीन के ठिकानों को बखूबी जानता है।
बतादेंकि पुलिस ने अतीक गिरोह के इनामी शूटर असाद कालिया को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दाहिना हाथ माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद गिरोह के 50,000 रुपये के इनामी शूटर असाद कालिया को बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। 50,000 रुपये के इनामी बदमाश असाद कालिया के गिरफ्तार किए जाने के बाद अब पुलिस को काफी मदद मिलने की संभावना है।
पुलिस के मुताबिक, असाद कालिया के खिलाफ करेली थाना में मुकदमा हत्या का प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज है। असाद कालिया से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है। हलांकि अभी इसे गोपनीय रखा गया है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज: एक हाईटेक App से संपर्क में हैं शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम !
