आगरा में पानी भरने के विवाद में चले लाठी-डंडे, भाई-बहन को जमकर पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पानी की किल्लत सामने आने लगी है। इसके चलते पहले भी लोगों के बीच विवाद हो चुका है। सोमवार को थाना ट्रांस यमुना इलाके में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के भाई-बहन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन पर की। मौके पुलिस पहुंचने के पहले ही मारपीट करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। 

मामले के अनुसार थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नीलम हॉस्पिटल के पीछे पवन बिहार की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले राजू, शीले, सोनू और लक्ष्मण ने शशि और उसके मोहल्ले के लोगों को सरकारी नल पर जबरन पानी भरने के लिए भेजने लगे। शशि ने जब इस बात का विरोध किया, तो पड़ोसी उससे बहस करने लगे और गाली-गलौज करने लगे।

विवाद बढ़ता देख शशि के साथ उसका भाई रामप्रकाश भी पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान आरोपियों की मां कुंती देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह और अन्य लोग डंडा लेकर आए और शशि व उनके भाई को डंडों से पीटने लगी। इसकी वजह से शशि और उसके भाई को काफी गंभीर चोट आ गई। 


ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : नशे की पुड़िया के लिए कर दिया दोस्त का कत्ल, दोनों आरोपी गिरफ्तार
   

संबंधित समाचार