गणेश चतुर्थी पर संजय दत्त ने पत्नी संग शेयर की फोटो, लिखा- जश्न पहले जैसा नहीं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में  लोग गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बॉलिवुड सेलिब्रिटीज गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम से मनाते हैं। तमाम सिलेब्स गणपति बप्पा को घर लाए हैं। वहीं संजय दत्त ने भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पत्नी संग एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अपनी पत्नी …

मुबंई। गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में  लोग गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बॉलिवुड सेलिब्रिटीज गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम से मनाते हैं। तमाम सिलेब्स गणपति बप्पा को घर लाए हैं। वहीं संजय दत्त ने भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पत्नी संग एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने घर पर गणपति बप्पा के दरबार में खड़े हुए हैं।

संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- हर साल जितने बड़े स्तर पर जश्न होता था इस बार वैसे नहीं है लेकिन बप्पा में विश्वास वैसा ही है। मैं कामना करता हूं कि ये शुभ पर्व हमारे जीवन से सभी बाधाओं को दूर करे और हम सभी को स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद दे। गणपति बप्पा मोरया.

मालूम हो कि हाल ही में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक बयान जारी करके फैन्स को दुआओं के लिए शुक्रिया अदा कहा था। मान्यता दत्त ने अपने बयान में कहा, “सभी संजू फैन्स और शुभचिंतकों, मैं आप सभी के प्यार और लगाव का शुक्रिया अदा नहीं कर सकती जो आपने इतने सालों में संजू को दिया है। संजू की जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने उसे मुश्किल वक्त में कभी हारने नहीं दिया वो है आपका प्यार और सपोर्ट।

संजू के ट्रीटमेंट के बारे में मान्यता ने कहा था कि जो लोग इस बारे में सवाल पूछ रहे थे उन्हें बता दूं कि संजू अपना शुरुआती इलाज मुंबई में कराएंगे।

आपको बता की एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका कैंसर तीसरे स्टेज पर है। एक्टर का शुरुआती इलाज मुंबई में चल रहा है। उनकी पत्नी मान्यता दत्त सपोर्ट सिस्टम की तरह उनके साथ हैं।

संबंधित समाचार