Weather In UP : कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में जमकर बरसे बदरा, अगले इतने दिन तक बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दूसरे दिन भी बारिश से मौसम हुआ सुहावना।

कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश ने एक बार फिर मौसम को खुशनुमा बना दिया। वहीं, कानपुर में कई जगह पर ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई।

कानपुर टीम, अमृत विचार। लगातार दूसरे दिन काले बादल छाने के साथ तेज बारिश होने के साथ ओले गिरे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं, गंगा बैराज, मोतीझील समेत कई घूमने वाली जगहों पर भी लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। कल्याणपुर, चकेरी, साउथ, बिठूर व बिल्हौर समेत कई जगह बारिश होने के कारण जलभराव हो गया। बारिश में सड़कों में बच्चों ने भी जमकर मस्ती की। तेज बारिश के कारण वाहन सवारों के पहिए थम गए। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बारिश से पहले आंधी आने से पोस्टर सड़क पर गिर गए। हालांकि ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने भी अगले चार दिन तक बारिश का अलर्ट किया है।

फतेहपुर : मौसम विभाग ने 24 घंटे के वक्त को आंधी पानी के लिए मुफीद बताया है। दोपहर तक मौसम साफ रहा लेकिन उसके बाद इसमें तब्दीली आनी शुरू हो गई। तेज हवा चली, कई इलाकों की बत्ती भी गुल हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र के वस्तु विषय विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि रात में तेज आंधी के साथ पानी बरस सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम में मंगलवार सुबह 8:30 बजे के बाद तब्दीली आएगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मौसम खुल जाएगा।

फतेहपुर News

उन्नाव : सोमवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम बदलने से आसमान से जैसे ही पानी बरसा तो जमीन पर किसानों की आखों से आसुओं की बारिश शुरू हो गई। आसमान में छाए बादलों से जैसे ही बारिश शुरू हुई किसानों के माथे पर बल पड़ गए। जैसे-जैसे बारिश बढ़ी किसानों की सांसे तेज होने लगीं। देखते ही देखते खेत पानी से भर गए और वहां पड़े गेहूं के बोझ भीग गए। इससे किसान सिर पर हाथ रख रोने को मजबूर हो गए। वहीं शहरी क्षेत्र में मौसम बदलने से लोगों ने बैसाख माह में सावन का लुत्फ उठाया। ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी। इससे पूर्व रविवार को बारिश ने किसानों को परेशान किया था। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हो चुका है। सोमवार की बारिश उनके लिये और भी नुकसानदेय साबित हो रहा है।

बारिश

कानपुर देहात : जनपद में दूसरे दिन भी बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं फसल को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल गिर गई तो कटाई व थ्रेसिंग कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी चार दिन और बारिश की संभावना जताई है।

Kanpur Dehat News  (1)

औरैया : तेज हवाओं के साथ आई आंधी। आसमान में काले बादल छाए रहे। 

जालौन : जालौन के रामपुरा में हवा के साथ हुई बारिश ओले भी गिरे।

संबंधित समाचार