Land Jihad in Uttarakhand: लैंड जिहाद पर बोले सांसद साक्षी महाराज, सरकार बनाये कड़ा कानून

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड में लैंड जिहाद का मामला चर्चा का विषय बन गया। अब इसी मामले में यूपी के एक सांसद ने धामी से लैंड जिहाद पर रोक लगाने के साथ ही कड़ा कानून बनाने की मांग की है। दरअसल, सांसद साक्षी महाराज ने धर्म चर्चा के दौरान पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमंत ज्ञानदेव सिंह और कोठारी महंत जसविंदर सिंह से कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जिहाद जैसी घटनायें चिंता का विषय है, इस पर सरकार की ओर से कठोर कदम उठाना चाहिये। 

यह भी पढ़ें- Badrinath Dham: श्री बदरीविशाल की भूमि पर अवैध कब्जे, सरकार द्वारा कोई एक्शन नहीं

आगे साक्षी महाराज ने कहा कि सरकार को इस मामले में अहम कदम उठाने चाहिये। इस मामले को लेकर संत समाज लगातार चिंता जाहिर कर रहा है। चारोंधाम करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था सनातन धर्म संस्कृति का प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।

श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज का हमेशा ही अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड के संतों ने सनातन धर्म का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है। उससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इस मौके पर महंत अमनदीप सिंह, महंत खेमसिंह, महंत निर्भय सिंह और संत बलवीर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Dehradun News: नहीं रुक रहा Cyber Crime, 80 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार