Bareilly: तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, दंपती समेत पांच लोग मिले पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद में कोरोना का प्रकोप तेजी बढ़ रहा है। सोमवार को पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय कुल 49 सक्रिय मरीज हैं।

कोविड सर्विलांस सेल प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि महानगर में रहने वाले दंपती ने बुखार आने पर जांच कराई, जिसमें दोनों संक्रमित पाए गए। वहीं कांकरटोला निवासी इलेक्ट्रीशियन, चौधरी तालाब में रहने वाला युवक और बिथरी चैनपुर के गांव सरकारा निवासी किसान संक्रमित पाया गया है। सभी होम आइसोलेशन में हैं।

यह भी पढ़ें- सावधान: मदद के चक्कर में न हो जाए आपका अकाउंट खाली, ठगों ने अपनाया ये तरीका...

संबंधित समाचार