UP Board Result 2023: छात्रों का इंतजार खत्म, जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
UP Board Result 2023: माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित बारहवीं और दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज जारी हो गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच किया गया था।
इससे पहले यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कल ट्वीट कर बताया था कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को आज यानी 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन किया गया है। बता दें कि ये पहली बार हो रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड से पहले जारी होगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा pic.twitter.com/0D5qyrpcEr
— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) April 24, 2023
इन आसान स्टेप्स से करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले कैंडिडेट्स UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10वीं, 12वीं' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें। ।
ये भी पढ़ें- MJPRU: सुस्त रफ्तार...अब तक सिर्फ 11 फीसदी परीक्षा फार्म हुए ऑनलाइन सत्यापित
