UP Board Result 2023: टॉप 10 की सूची में छात्र-छात्राओं ने दर्ज कराया प्रयागराज का नाम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रयागराज जिले से टॉप 10 की सूची में अपना नाम अंकित कराने वाले छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। 
 
प्रयागराज के नैनी स्थित सरस्वती बाल मन्दिर इंटर कॉलेज के छात्र अनुज सिंह इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जबकिं जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले गीता इंटर कालेज के शिवम पांडेय रहे। वही सरस्वती बाल मन्दिर इंटर कालेज की हाईस्कूल ने साक्षी ने पांचवा स्थान और श्रेया केसरवानी ने छठवां स्थान प्राप्त किया है। परिणाम आने के बाद परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य व माता पिता ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। परीक्षा परिणामों में हमेशा की तरह इस बार भी छात्रों के अपेक्षा छात्राओं ने बाजी मेरी है। स्कूल के प्रिंसिपल रामनरायन मिश्रा ने बताया ये सभी बच्चे पढ़ाई में काफी तेज है। हमेशा स्कूल आते थे और कभी अनुपस्थित नहीं होते थे। आज इन बच्चो ने प्रयागराज के साथ हमारे स्कूल सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज का नाम भी रोशन किया है।

ये भी पढ़ें - UP Board Result 2023: बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को CM योगी ने दी बधाई, होंगे सम्मानित

संबंधित समाचार