Kashipur News: कॉल उठाने के कुछ देर बाद खाते से उड़ाए आठ लाख, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन आठ लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
मोहल्ला खत्रीयान निवासी सागर मेहरोत्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका व उनकी दो बेटियों का एक निजी बैंक में अलग-अलग तीन सेविंग खाते हैं। बताया कि 22 अप्रैल को उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से किसी अनजान व्यक्ति की कॉल आई। जिसके उठाने के कुछ देर बाद ही उनके खातों से आठ लाख रुपये की धनराशि निकल गई। 

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर ठग का पता लगाने में भी पुलिस जुट गई है।

यह भी पढे़ें- Ranikhet News: चोरों ने HDFC Bank के ATM में चोरी का किया प्रयास, पुलिस पर उठे सवाल

संबंधित समाचार