Ram Mandir Ayodhya : रामलला की मूर्ति के लिए संग तराशी का हुआ श्रीगणेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राममंदिर में भगवान श्रीरामलला को विराजमान कराने के लिए मूर्ति निर्माण कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो गया। कर्नाटक के मैसूर से लाई गईं तीन अलग-अलग श्याम शिलाओं पर मूर्ति बनाने का काम शुरू किया गया है। रामसेवक पुरम में लगे कटर मशीन से पत्थरों की कटाई की जा रही है, जिसके बाद पत्थरों पर पेंसिल से आकार देकर मूर्ति रूप देने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
     
अयोध्या राम घाट क्षेत्र स्थित रामसेवक पुरम कार्यशाला में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व बेंगलुरु मूर्तिकार गणेश भट्ट सहित अन्य मूर्तिकार की मौजूदगी में पत्थरों की कटाई का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके बाद इन पत्थरों को अलग-अलग स्थानों पर रखा जाएगा, जहां पर इन्हें मूर्ति के आकार में ढाला जाएगा। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। रामलला की मूर्ति 5 वर्षीय बालक के रूप में होगी। 51 इंच ऊंची और खड़े अवस्था में भगवान के पैरों के नीचे कमल दल और हाथ में धनुष होगा। 

महाराष्ट्र के चित्रकार वासुदेव कामत का द्वारा भव्य स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। बीते दिनों श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में मैसूर से लाई गई श्याम शिलाओं से रामलला की मूर्ति बनाए जाने के फैसले पर मुहर लगी थी।


ये भी पढ़ें - लखनऊ: गोशालाओं में दर्ज होंगे फायर स्टेशन के नंबर, DM ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार