UP Board Result 2023: अमित ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर गांव का नाम किया रोशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता की बधाई भी दी है। इन्ही परिणामों में जिले के गांव जसईया खेड़ा, हसन गंज के अमित कुमार रावत ने हाई स्कूल की परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक अर्जित कर गांव वालों का नाम रोशन कर दिया है। अमित गाँधी मिशन इंटर कॉलेज के छात्र हैं। इनके पिता राजेश एक प्राइवेट कर्मचारी हैं, जबकि माता सरला देवी गृहणी हैं। अमित के दादा मेवा लाल और दादी कमला पोते की इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि पोता और मेहनत करे और सफलता उसके कदम चूमे। अमित की सफलता पर गांव वाले भी फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि युवा उच्च शिक्षा से हमारे गांव की तस्वीर बदल सकते हैं।  

36 (45)

अमित ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई और संयमित दिनचर्या से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं प्रशासनिक सेवा में जाऊं, जिससे मुझे समाज की सेवा करने का मौका मिले।          

ये भी पढ़ें - UP Board Result 2023: Banda में टॉपर ‘अनुराधा’ बोलीं- IAS बनना चाहती हूं, मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरु

संबंधित समाचार