बरेली: टॉपटेन की सूची में छाए जयनारायण के होनहार, टॉपर्स की सूची में 12 छात्रों ने बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा में जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल और इंटर के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के 12 छात्रों के नाम जनपद की टॉपटेन सूची में शामिल हैं। कोई छात्र सिविल सेवा, इंजीनियर, डॉक्टर, सेनाधिकारी तो कोई शिक्षक बनकर देश का भविष्य संवारने चाहता है। मंगलवार को परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के स्कूल और घर में उत्सव जैसा माहौल रहा ।

प्रतिदिन पांच घंटे की पढ़ाई
हाईस्कूल के छात्र केशव कुमार ने परीक्षा में 95.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। केशव डाॅक्टर बनना चाहते हैं। बताया कि परीक्षा के दौरान उन्होंने रोजाना 5 घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की है। उनके पिता आशीष कुमार व्यापारी और माता मंजू देवी घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। बड़े भाई नितेश अभी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। बहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटी हैं।

सोशल मीडिया से बनाकर रखी दूरी
इंटर के छात्र प्रभु तिवारी ने परीक्षा में 92.40 फीसदी प्राप्त किए हैं। उनका कहना है कि वह इंजीनियर बन कर देश सेवा करने की चाहत रखते हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता को दिया। बताया कि परीक्षा के दौरान वह सोशल मीडिया से दूर रहे। हालांकि, पढ़ाई के लिए इंटरनेट का सहारा लिया। उनके पिता योगेश तिवारी एक निजी अस्पताल में एकाउंटेंट हैं।

सिविल इंजीनियर बनने की चाहत
इंटर के छात्र विशाल राजपूत ने परीक्षा में 92.20 फीसदी अंक के साथ जिले की टॉपटेन सूची में नाम दर्ज किया है। उनका कहना है कि वह सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान इंटरनेट काफी उपयोगी रहा। नियमित दिनचर्या के साथ पढ़ाई के लिए अधिक समय दिया । पिता दिग्दर्शन आर्य और माता सुनीता उनके आदर्श हैं।

छोटे पर कम तो बड़े टॉपिक पर अधिक समय दिया
इंटर के छात्र आदित्य गंगवार ने परीक्षा में 95 फीसदी अंकों के साथ टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है। वह किताबों में रूचि रखते हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए छोटे टॉपिक पर कम और बड़े पर अधिक समय दिया।

राघव सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं
हाईस्कूल के छात्र राघव अग्रवाल ने परीक्षा में 93.89 फीसद अंक अर्जित कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। वह सेना में अधिकारी बन कर देश सेवा की चाहत रहते हैं। इनके पिता विनय अग्रवाल शहर में ही सीमेंट का व्यापार करते हैं।

सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया
हाईस्कूल के छात्र उत्कर्ष मझोइआ ने परीक्षा में 93.5 फीसद अंक के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। बताया कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए हमेशा शिक्षकों के संपर्क में रहे। कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी के बदौलत ही यह सफलता हासिल हुई है। सुबह शाम 3-3 घंटे पढ़ाई करते रहे।

सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं लक्ष्य
हाईस्कूल के छात्र लक्ष्य कुमार पांडेय ने परीक्षा में 92 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। उनका कहना है कि वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी कर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं करना चाहता हुं। बताया कि परीक्षा को लेकर शुरूआत में बहुत तनाव रहा , मगर शिक्षकों के मार्गदर्शन में पहले पेपर के बाद कोई तनाव नही रहा।

हाईसकूल के छात्र दीपक शर्मा ने परीक्षा में 93.33 अंक अर्जित कर स्कूल का नाम गौरवांवित किया है। दीपक आगे चलकर देश सेवा के लिए यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। कहा कि परीक्षा के लिए समय -समय पर शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता रहा । परीक्षाफल से पूरी तरह संतुष्ट है।

शिक्षक बनाना चाहते हैं : आदित्य
इंटर के छात्र आदित्य गंगवार ने परीक्षा में 95 फीसदी अंकों के साथ जनपद के टॉपटेन में स्थान बनाया है। भविष्य में शिक्षक बनने कि चाहत रखने वाले आदित्य का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। कहा कि वह सिर्फ जरूरत के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी शिक्षक व प्रधानाचार्य डा. रविशरण सिंह चौहान गदगद हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता में छात्रों की मेहनत के साथ शिक्षकों का समर्पण भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया आरोप, बोले- चुनाव न लड़ने की धमकी दी जा रही है मुझे

संबंधित समाचार