बहराइच: निजी फोन रिसीव न करने पर कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑन लाइन वीडियो कॉलिंग विद्यालय निरीक्षण का भी सभी ने किया विरोध

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के शिवपुर में स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को शिक्षक एकत्रित हुए। सभी ने ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग पर विद्यालय निरीक्षण और निजी फोन रिसीव न करने पर कार्यवाई का विरोध किया। खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर इसे वापस लेने की मांग की।

शिवपुर में स्थित बीआरसी भवन में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिवपुर व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक एकत्रित हुए। शिक्षक संघ ने महानिदेशक बेसिकशिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को दिया। सभी ने जनपदों में गठित टास्क फोर्स के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण और किसी कारण से निजी फोन को न रिसीव करने की दशा में कार्रवाई करने का विरोध किया। विभाग के इस नियम को सभी ने वापस लेने की मांग की। इस दौरान शिक्षक राधेश्याम कनौजिय, रंजीत श्रीवास्तव, प्रेम कांत यादव, वरिष्ठ शिक्षक अरुण शुक्ला, मोहम्मद शरीफ मोहम्मद हनीफ मो. जुबैर, केके वर्मा, धर्मवीर भारती, अरविंद कुमार वर्मा,सौरभ राणा,भरत शुक्ला,पूनम चौधरी, परमेश उपाध्याय, रामतेज यादव, देवव्रत शरण,चांद बाबू शाही सहित दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, बोले - अखिलेश ने विकास किया नहीं, तो दिखाई कहां देगा

संबंधित समाचार