Unnao में नरेश उत्तम पटेल ने किया कटाक्ष, बोले- बीजेपी वाले संविधान और ईश्वर की शपथ लेकर झूठ बोलते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर किया हमला।

उन्नाव में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सविधान और ईश्वर की शपथ लेकर भी झूठ बोलते हैं।

उन्नाव, अमृत विचार। नगर पालिका उन्नाव की सपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के समर्थन में शहर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि बीजेपी के लोग सविधान और ईश्वर की शपथ लेकर भी झूठ बोलते हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोगों की संविधान में कोई आस्था नहीं है। दावा किया कि सपा निकाय चुनाव में विजय हासिल करेगी और सन-2024 में देश से बीजेपी का सफाया होगा। जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी न उतार पाने के सवाल को वे नजरंदाज कर गए। अतीक अहमद पर बोले की बीजेपी झूठ बोलती है। देश में महंगाई, प्रदेश में लूट व दुष्कर्म के साथ अपराध बढ़े है।

एक भी वादा पूरा नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान व नौजवान सभी परेशान है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कम मौजूदगी टिकट बंटवारे के बाद उपजे विरोध के सवाल पर कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर बीजेपी सरकार की असफलता को जनता को बताए।

संबंधित समाचार