बरेली: समर सीजन में नो टेंशन, अतिरिक्त ट्रेनों पर रेलवे का फुल अटेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक दर्जन ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर भी किया जाएगा ठहराव

बरेली, अमृत विचार। समर सीजन में अधिकांश लोग छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के अंदर कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि रेल प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की पूरी तैयार की है। अप्रैल, मई, जून और जुलाई तक एक दर्जन से अधिक अलग-अलग तिथियों में समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी जिसमें बरेली जंक्शन भी शामिल है। यह ट्रेनें गोरखपुर, चंडीगढ़, आनंदविहार, बठिंडा आदि के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों के अंदर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रेल प्रशासन ने जिन स्थानों के लिए ट्रेनों का ऐलान किया है, उनमें कई का संचालन हाल ही में शुरू हुआ है तो कई ट्रेनें गुरुवार और शुक्रवार या अगले महीने से संचालित होंगी।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल से 29 जून तक ट्रेन संख्या 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर समर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ स्टेशन से रात 11:15 बजे रवाना की जाएगी, अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ समर स्पेशल गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार 28 अप्रैल से 30 जून तक रात 10 :05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04530 बठिंडा-वाराणसी सिटी समर स्पेशल 14 मई तक प्रत्येक रविवार, बुधवार बठिंडा से रात को 08:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04529 वाराणसी सिटी-बठिंडा समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार वाराणसी सिटी से रात 08:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:36 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04070 आनंद विहार-सीतामढ़ी प्रत्येक मंगलवार, शनिवार आनंद विहार स्टेशन से 20 मई से 1 जुलाई तक देर रात 12:30 बजे रवाना होकर सुबह 05:03 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार प्रत्येक बुधवार, रविवार सीतामढ़ी से देर रात 12:15 बजे चलकर शाम को 05:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04060 आनंद विहार-जयनगर प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे चलकर दोपहर 03:46 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04059 जयनगर-आनंद विहार प्रत्येक बुधवार, शनिवार जयनगर स्टेशन से शाम 05:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 14:40 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

रेल यात्रियों को भा रही मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल
इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा भी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान चलकर अगले दिन बरेली पहुंचती है। ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 17.30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान रात को बरेली जंक्शन आती है। रेल अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन को भारी संख्या में यात्री मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: गेहूं खरीदने के लिए अब किसान के घर पहुंचेगा ट्रक, दिए निर्देश

संबंधित समाचार