Ramnagar News: बाघ के हमले से बाल-बाल बचे बाइक सवार, हड़बड़ाहट में बाइक से गिरकर महिला घायल
रामनगर, अमृत विचार। बाइक से पाटकोट जा रहे मां और बेटे बाघ के हमले से बाल-बाल बच गए। मगर इसी बीच हड़बड़ाहट में बाइक फिसल जाने से बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
बताया जाता है कि पाटकोट निवासी बुजुर्ग महिला देवकी देवी की तबीयत खराब होने पर उनका बेटा मदन बोरा मंगलवार को उन्हें हल्द्वानी उपचार के लिए ले गया था। मंगलवार की शाम दोनों मां बेटे रामनगर अपनी रिश्तेदारी में ही रुके थे। बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर मां बेटे पाटकोट अपने घर जा रहे थे।
रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के ग्राम टेड़ा स्थित ग्रांसलेंट के पास बाइक के आगे बाघ आ गया। बताया कि बाघ ने हमले का प्रयास भी किया लेकिन आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। कोसी के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि महिला के सिर पर चोट आई है। बताया कि बाघ के मूवमेंट वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: नहीं थम रहे कोविड केस, जिले में मिले 28 पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 66
