रामपुर: जिला कारागार में मिले दो और कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दो दिन बाद फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। जिला कारागार में बंद दो बंदियों की रिपोट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट में संक्रमित मिलने के बाद जिला कारागार समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमितों को उपचार के लिए होम क्वारंटीन करा दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के जांच के लिए सैपंल भेजे गए हैं। जबकि राहत की बात यह है कि छह संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूर्ण हो गया। जिस मरीजों की संख्या घटकर छह पहुंच गई है। 

जनपद में कोरोना की चौथी लहर में अब तक 48 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि संक्रमण से एक की मौत भी हो चुकी है। लोग इसके बाद भी संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क लगाए ही सार्वजनिक स्थानों पर धड़ल्ले से घूम रहे हैं। नोडल अधिकारी डा. पंकज द्विवेदी ने बताया कि दो संक्रमित आरटीपीसीआर की जांच में मिले हैं, उनको होम क्वारंटीन करा दिया गया है। छह लोगों को होम आइसोलेशन पूर्ण हो गया है। मरीजों की संख्या घटकर 6 पहुंच चुकी है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: जिला अस्पताल में ईएमओ ने सीटी स्कैन इंचार्ज के जड़ा थप्पड़, मची अफरा-तफरी

 

संबंधित समाचार