Bareilly: मछली पालन को बढ़ावा, सरकार देगी सहायता राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अनुसूचित और जनजाति के मत्स्य पालकों को योजना के तहत प्रति हेक्टेयर भूमि पर सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

उप निदेशक मत्स्य विभा लोहनी ने बताया कि योजना के तहत अनुदान पाने के लिए 2021-22 में 47 और 2022-23 में 49 लोगों ने आवेदन किए थे। इस बार 48 पात्रों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। इसके लिए पात्रों के पास जमीन होना जरूरी है, जहां तालाब विकसित किया जा सके। मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना से भी जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: एक चुनाव चिन्ह पर दाे दावेदार...लॉटरी से होगा फैसला

संबंधित समाचार