आज का राशिफल। 27 अप्रैल, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज स्वादिष्ट भोजन व लग्जरी जीवनशैली का आनन्द लेंगे। पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की संभावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।

वृष

आज वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। बिजनेस में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।

मिथुन

आज शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुंठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।

कर्क

आज नई जॉब ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे।

सिंह

आज अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनाएं। मन चंचल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें।

कन्या

आज युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है।

तुला

आज व्यवसाय में वृद्धि के लिए निवेश कर सकते हैं। पुराने संपर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

आज बॉस आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बिजनेस को लेकर नए अनुबंध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु

आज पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है।

मकर

आज कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग को लेकर भी कोई निर्णय ले सकते हैं। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।

मीन

आज पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। बुद्धिमान प्रवृत्ति के सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण बिजनेस रिलेशन मजबूत होंगे।