रामपुर: आजम के RPS स्कूल को फर्जी मान्यता दिलाने वाला BSA का बाबू पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजम खान(फाइल फोटो)

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री आजम खां के आरपीएस स्कूल को फर्जी दस्तावेजों के सहारे मान्यता दिलाने के आरोपी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात एक बाबू को पुलिस पकड़ने के बाद थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

बताते चलें कि सपा शासन काल में आजम खां ने आरपीएस स्कूल का निर्माण कराया था। जोकि मौजूदा समय में तोपखाना गेट के पास है। सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई भारतीय जनता पार्टी ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी। जिसके बाद आजम खां पर 100 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिसकी सुनवाई चल रही है।

आजम खां के आरपीएस स्कूल में भी जांच कराने जाए पर पता चला थाकि फर्जी दस्तावेजों के सहारे मान्यता प्राप्त कर ली थी। इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बाबू को सस्पेंड कर दिया था। उस पर मुकदमा दर्ज हो गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी को देर रात को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि आरपीएस को फर्जी दस्तावेजों से मान्यता दिलाने वाले बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: जिला कारागार में मिले दो और कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार