बरेली: कोरोना से आईटीबीपी जवान समेत 130 लोग संक्रमित
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 130 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 99 लोगों की सूची ही जारी की जा सकी। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि आईटीबीपी का एक जवान भी संक्रमित पाया गया …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 130 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 99 लोगों की सूची ही जारी की जा सकी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि आईटीबीपी का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है। एसआरएमएस में फिर दो स्वास्थ्यकर्मी, गंगाचरण अस्पताल में एक और धनवतंरी हॉस्पीटल रामपुर गार्डन में दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
नवाबगंज में तीन, रामनगर, महानगर, शाहबाद और कुंदन मेवाती में एक-एक संक्रमित मिले है। शहर में धर्मदत्त सिटी हॉस्पीटल के समीप दो, माडल टाउन, चौपला सिविला लाइन, गंगापुर चौराहा, सैनिक कालोनी संजय नगर, जनकपुरी में एक-एक को संक्रमण की पुष्टि हुई है। श्यागंज में दो, कर्मचारी नगर में एक, सिद्धार्थ नगर में तीन, चुरैली में एक, केशवपुर में दो, परेरा कुलियां में एक, सत्तारनगर में तीन, वंशीनगला में एक, सिविल लाइंस, मोहनहपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
वहीं, राजेंद्र नगर में दो, रेजीडेसी कालोनी स्टेडियम, नंदनपुर, दुर्गा नगर में एक-एक, कृष्णा बिहार, सरस्वती विहार कालोनी में एक एक, सुभाष नगर में दो, भरतौल, आशुतोष कालोनी में एक-एक, प्रगति नगर में दो, पुराना शहर मे तीन, मीरगंज में दो, आंवला में दो, भोजीपुरा में एक, शास्त्री नगर में दो, शांति बिहार में एक, भमौरा, मढ़ीनाथ, बांके की छावनी में एक-एक, कटरा चांद खां में दो संक्रमित मिले हैं।
जिला अस्पताल में चार संक्रमित, खलबली
जिला अस्पताल में चार स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित निकलने से खलबली मच गई है। पूरे जिला अस्पताल को सैनेटाइज कराया गया है। सीएमएस डा. हर्षवर्धन ने बताया कि रविवार होने की वजह से अब अस्पताल सोमवार को ही खुलेगा।
रोडवेज वर्कशॉप में पांच संक्रमित
रोडवेज वर्कशॉप में भी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले भी यहां पर कई कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट करा दिया गया है।
