बहराइच: युवक पर अजगर ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मंगलपुरवा गांव निवासी एक युवक नित्य क्रिया के लिए नहर के किनारे गया था। वापस आते समय नहर के पास अजगर ने युवक को दौड़ाकर कब्जे में लेने का प्रयास करते हुए हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के चहलवा ग्राम पंचायत के मजरा मंगलपुरवा गांव निवासी दिनेश सिंह (34) पुत्र ओमप्रकाश नित्य किराया के लिए नहर के किनारे गया था।
वापस आते समय चमन चौराहे के पास में स्थित साइफन के पास अजगर युवक की ओर दौड़ा। इसके बाद युवक के ऊपर अचानक अजगर ने हमला कर दिया। अजगर के हमले में वह घायल हो गया। किसी तरीके से जान बचाकर भागे दिनेश ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों के द्वारा तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया।

सूचना पाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली की एंबुलेंस पायलट गया प्रसाद और ईएमटी मनमोहन वर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक के लिए अजगर और मगरमच्छ काफी संख्या में पाए जाते हैं जो आए दिन हमला करते रहते हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि अजगर व्यक्ति मानव जीव पर हमला नहीं करता है। उसे जिंदा निगलने का प्रयास करता है। हो सकता है कि युवक ने अजगर से छेड़छाड़ की हो, जिसके चलते घटना घटी हो।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जीजा ने साले पर ईंट से वार कर किया लहूलुहान, केस दर्ज
