सहारनपुर: किशोरी को अगवा कर दुष्‍कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के गागलहेडी क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्‍पतिवार को बताया कि गागलहेडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पहले आदिल नामक युवक पर 16 साल की एक लड़की के परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर इस किशोरी का अपहरण करने और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

उनके अनुसार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। सागर जैन ने बताया कि लड़की के परिजन होश में आने के बाद जब उसे तलाश करते हुए जंगल पहुचे जहां किशोरी ने उन्हें बताया कि आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर आदिल के खिलाफ भारतीय दण्‍ड विधान और पॉक्‍सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और अब वह मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के तीन सदस्‍य गिरफ्तार, 20 किलोग्राम चरस बरामद

संबंधित समाचार