गदरपुर: 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान... बहराइच का था रहने वाला
गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल (30) निवासी भगोड़िया ग्राम, थाना मुरतीहा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक नरेंद्र हरिपुरा के एक फार्म हाउस में काम करता था जहां वह पत्नी प्रियंका व बेटी अंजू के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी अपनी बच्ची के साथ बीते 10 दिनों से मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हल्का प्रभारी महेश चंद्र का कहना है कि मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महेश चंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है लेकिन फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
