फिल्मों, टीवी धारावाहिकों की शूटिंग को सरकार की अनुमति, इन नियमों का सख्ती से करना होगा पालन
नई दिल्ली। सरकार ने अब फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस सम्बंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक विशेष दिशा निर्देश निर्देश जारी किया। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब फिल्मों और टीवी धारावाहिको की शूटिंग पर …
नई दिल्ली। सरकार ने अब फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस सम्बंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक विशेष दिशा निर्देश निर्देश जारी किया।
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब फिल्मों और टीवी धारावाहिको की शूटिंग पर लगी पावंदी हटा ली गई है और गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत शूटिंग हो सकेगी।
शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने कलाकार और उनके सहयोगी मास्क नहीं पहनेंगे पर अन्य लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही इसमें उचित स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षात्मक उपकरणों के प्रावधान जैसे उपाय भी शामिल हैं।
मंत्री ने कहा कि इस एसओपी का मूल सिद्धांत ‘संपर्क को कम से कम’ करना है। एसओपी का सुझाव है कि कॉस्ट्यूम, सेट की सामग्री, विग, मेकअप जैसी चीजों को कम से कम साझा किया जाए और ऐसा करने वाले लोग ग्लब्स पहने रहें।रिकॉडिर्ंग स्टूडियो और एडिटिंग रूम आदि में छह फीट की दूरी का पालन किया जाएगा। एसओपी यह भी कहता है कि शूटिंग के दौरान कम से कम कलाकार और क्रू मौजूद रहें। इसके अलावा नई एसओपी में शूटिंग स्थलों पर दर्शकों और आगंतुकों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित किया गया है।
