Weather in Uttarakhand: यात्रीगण कृपया ध्यान दे! मौसम देख कर ही यात्रा की तैयारी करें
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखण्ड में दिनांक 28-29 अप्रैल, 2023 को येलो अलर्ट एवं 30 अप्रैल व 1 मई, 2023 को ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 और 29 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों वही 29 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
28 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं अपरान्ह और शाम के समय गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है इसके अलावा 29 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने ,ओलावृष्टि होने तथा तेज बौछार के साथ झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना जताई गई है।
• गर्जन के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
• 3500 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
• 50-70 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
ऐसी स्थिति में क्या सावधानियां बरतें ?
• अपनी यात्रा को कुछ देर रुक-रुक कर करें ।
• सुरक्षित एवं पक्के मकानों में शरण लें, पेड़ के नीचे शरण ना लें।
• एडवेंचर एक्टिविटी करने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें।
• मौसम पूर्वानुमान चेक करते रहें।
