बदायूं: सपा समर्थित फात्मा रजा को चुनाव चिन्ह मिला रिक्शा
बदायूं, अमृत विचार। नगरीय निकाय चुनाव में आयोग द्वारा शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। नगर पालिका बदायूं के चेयरमैन सीट से समाजवादी पार्टी के सहयोग तथा राष्ट्रीय लोकदल से समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा को चुनाव चिन्ह मिल गया है।
पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका प्रत्याशी फातिमा राजा ने बताया कि आयोग की ओर से उन्हें चुनाव चिन्ह रिक्शा मिला है। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बताया कि चुनाव चिन्ह आज मिल गया है। आज शाम को ही चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया जाएगा। अब निकाय चुनाव में जोर शोर के साथ उतरेंगे और जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लेंगी।
ये भी पढ़ें- बदायूं में दो पूर्व चेयरमैनों के बीच सीधी टक्कर, फात्मा रजा को जनता पर भरोसा
