Kanpur: केस्को ठेकेदार का बेटा लुटेरा गिरफ्तार, CISF में तैनात मौसा की कार का किया था प्रयोग, नशे की लत ने बनाया चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला से लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कानपुर के नजीराबाद थानाक्षेत्र में बुधवार को महिला से लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर की गिरफ्तार कर खुलासा किया। लुटेरे के पिता केस्को के ठेकेदार है। लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सीआईएसएफ में तैनात मौसा की कार का प्रयोग किया था।

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद थानाक्षेत्र के गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास बुधवार को मॉर्निंग वॉकर महिला से लूट करने वाले लुटेरे को पुलिस ने 48 घंटे के अदंर ही गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा केस्को के ठेकेदार का बेटा है। वह दिल्ली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात मौसा की कार से लूट की वारदात को अंजाम देता था।

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि सरोजनी नगर निवासी स्वाती सिंह बुधवार सुबह अपनी सास सर्वेश के साथ मोतीझील से मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पहुंचते ही नीले रंग की कार सवार ने चेन लूट ली थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नगर निगम के आईटीएमएस कैमरों के साथ ही बाराजोड़ टोल प्लाजा के फुटेज चेक किए।

जिसके आधार पर कार नंबर का पता चला। पुलिस ने स्वरूप नगर निवासी विराज शुक्ला उर्फ मृदुल को उठाकर पूछताछ की। तब उसने चेन लूटने की पूरी वारदात कबूली। लुटेरे विराज के पिता सुबोध कुमार शुक्ला केस्को के ठेकेदार है। लुटेरे ने बताया कि उसके घर के खर्च मिलने पर नशे के लिए पैसे कम पड़ जाते थे। वह नशे की लत के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

 

संबंधित समाचार