बरेली जंक्शन से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक को रविवार सुबह जीआरपी ने पुराने बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। लड़का बिहार के बसंतपुर गांव का रहने वाला है। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बहराइच की रहने वाली है। युवक 20 मार्च को बरेली जंक्शन से लड़की को भगाकर ले गया …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक को रविवार सुबह जीआरपी ने पुराने बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। लड़का बिहार के बसंतपुर गांव का रहने वाला है। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बहराइच की रहने वाली है। युवक 20 मार्च को बरेली जंक्शन से लड़की को भगाकर ले गया था। उसके बाद लॉकडाउन लग गया था। तभी से वह फरार था। गिरफ्तार कर युवक को जिला जेल भेजा जा रहा है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार