बलरामपुर : CM योगी ने भरी हुंकार, कहा - किसी माफिया में दम नहीं कि वह व्यापारियों से रंगदारी मांग ले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले दल में शामिल लोगों ने देश की जनता का पैसा लूट लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली है। आज देश बदल रहा है। यूपी में पूर्व की सरकारों में शामिल माफिया युवाओं को तमंचा पकड़ाते रहे हैं। भाजपा ने युवाओं के हाथों को टैबलेट देकर तरक्की की नई राह खोली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  शुक्रवार को नगर के छोटा परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौराना उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भय मुक्त समाज के सपने को साकार कर दिखाया है। आज किसी माफिया में दम नहीं कि वह व्यापारियों से रंगदारी मांग ले। रंगदारी मांगने वालों का क्या हाल होता है यह बात सूबे की जनता को पता है।

कल तक रंगदारी मांगने वाले लोग आज पुलिस चौकी जाकर स्वयं को हवाले कर रहे हैं। माफिया की जगह सिर्फ जेल में है। भाजपा सरकार में अपराध करने वालों को बाहर रहने की छूट नहीं दी जाती। बेटियां आज निर्भीक होकर पढ़ाई करने जाती हैं। किसी की हैसियत नहीं जो उन्हें  तिरछी नजर से देख सके। सीएम योगी ने जिले के सभी पांच नगर निकाय से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव से पहले शिवपाल के करीबी अजय त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

संबंधित समाचार