Unnao News : देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया वार, मरणासन्न हालत में परिजन ले गए सीएचसी, हमलावर मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किए वार।

उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र में मामूली विवाद में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

उन्नाव, अमृत विचार। मौरावां थानाक्षेत्र के अकोहरी गांव में शुक्रवार सुबह बरामदा की धुलाई के दौरान पानी सड़क पर जाने को लेकर देवर व भाभी में झगड़ा होने लगा। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद देवर कुल्हाड़ी लेकर आया और भाभी के सिर पर वार कर दिया। चीख पुकार सुन परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकला। परिजनों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में भर्ती मौरावां थानाक्षेत्र के अकोहरी गांव निवासी दयावती (42) पत्नी बसंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बरामदे की घुलाई कर रही थी। जिसका पानी सड़क पर जा रहा था। इसी बीच बगल में रहने वाला देवर कमलेश पुत्र भरोसे आया और गालीगलौज करने लगा। तभी घर के अन्य लोग आ गए और उसे समझा बुझाकर शांत करवा दिया।

इसके बाद दयावती घर के अन्य कामों में जुट गयी। करीब नौ बजे कमलेश हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और उसके सिर पर वार कर दिया। महिला के चीखने पर जब परिजन दौड़े तो वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ अमरनाथ ने बताया कि देवर में भाभी के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया है। महिला का इजाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  

संबंधित समाचार