बरेली: 300 बेड अस्पताल के आवासों में रहने वालों से कटेगा एचआरए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को भले ही समय पर सुविधाएं न मिल रही हों लेकिन यहां के आवासों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी सभी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। यहां कई वर्ष से कर्मचारी आवासों में निवास कर रहे हैं और विभाग से हाउस रेंट एलाउंस (एचआरए) भी ले रहे हैं। अब ऐसे कर्मचारियों की जेब ढीली होगी। 300 बेड अस्पताल के आवासों में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का अब हाउस रेंट एलाउंस (एचआरए) काटा जाएगा। साथ ही यहां के आवास सशर्त आवंटित किए जाएंगे। करीब दो साल से अवैध कब्जा किए अधिकारियों-कर्मचारियों ने 50 लाख रुपये से अधिक एचआरए भी ले लिया है।

300 बेड अस्पताल के आवासों में सीएमओ कार्यालय के कई बाबू से लेकर एसीएमओ तक और एडी कार्यालय के अधिकारी से लेकर आउट सोर्सिंग के कर्मचारी तक अवैध तरीके से रह रहे हैं। खास बात यह है कि अधिकांश आवासों पर एसी और हीटर का उपयोग होता है। हर माह लाखों रुपये बिजली का बिल भी सीएमओ कार्यालय दे रहा है। दूसरी ओर खुद को किराये के मकान में दिखाकर स्वास्थ्य विभाग से हर माह हाउस रेंट एलाउंस भी ले रहे थे।

300 बेड अस्पताल के आवासों में रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों का एचआरए काटा जाएगा। सूची तैयार हो रही है। कई वर्षों से यह कर्मचारी विभाग को आर्थिक हानि पहुंचा रहे हैं। -डॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ।

ये भी पढे़ं- बरेली: शादी के 20 साल बाद पति-पत्नी के बीच आई वो... परेशान महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

संबंधित समाचार