Banda: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, परिजन बोले- हादसा कैसे हुआ, यह मालूम नहीं
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे गड्ढे में युवक का शव मिला।
बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे गड्ढे में युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर घरवालों को जानकारी हुई।
बांदा, अमृत विचार। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप सड़क किनारे बने गड्ढे में शुक्रवार की सुबह युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर घरवालों को जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सीओ सिटी का कहना है कि युवक की बाइक से गिरकर मौत हुई है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप बने गड्ढे में शुक्रवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर घरवालों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त आनंद बाबू पुत्र शिवमोहन निवासी मवई के रूप में की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के ममेरे भाई रामकिशोर ने बताया कि आनंद गुरुवार की शाम बाइक लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होते हुए बरगहनी गांव जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता किसानी करता है। वह मुंबई में रहकर काम करता था। इधर, एक वर्ष से गांव में ही रह रहा है। हादसा कैसे हुआ, यह उन्हें जानकारी नहीं है। मामला संदिग्ध है। उधर, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि युवक की गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
