बदायूं: तीन वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/इस्लामनगर, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेलते समय तीन वर्षीय मासूम बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के काफी देर तक दोनों पक्ष में फैसले की बात होती रही। पीड़ित पक्ष राजी नहीं हुआ और थाने पहुंच गया। थाने के बाद मासूम का शव रखकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिचितों के समाझाने पर वह राजी हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

गांव कुंवरपुर निवासी सुनील कुमार का तीन वर्षीय बेटा आर्यन शुक्रवार दोपहर बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर लेकर एक युवक आया और आर्यन को कुचल दिया। आर्यन की मौत हो गई। पास में मौजूद बच्चे चिल्लाने लगे। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने आर्यन और ट्रैक्टर चालक के बीच फैसला कराने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो सूचना देते हुए परिजन शव लेकर थाना इस्लामनगर के गेट पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें समझाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बदायूं: चुनाव में नौ लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी

 

संबंधित समाचार