सासाराम हिंसा मामला: बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेहरी आन सोन। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को 31 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सासाराम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। बिहार में सासाराम से जवाहर प्रसाद को सासाराम में रामनवमी में हुए उपद्रव के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । 

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज मुहल्ला स्थित आवास से आज सुबह पुलिस ने राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुए उपद्रव मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। 

Fu2zV24XgAEwOg2

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर सासाराम व्यवहार न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने बताया कि सासाराम दंगा मामले में अबतक 65 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 नामजद आरोपितों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। 38 पर गैर जमानतीय वारंट जारी है, जिसके लिए छापेमारी अभियान चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- विवादित बयान को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता