UP Nikay Chunav 2023 : Banda में नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की बैठक
बांदा में नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई।
बांदा में नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों समेत प्रशासनिक अफसरों ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने की नसीहत दी।
बांदा, अमृत विचार। शनिवार को नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों समेत प्रशासनिक अफसरों ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने की नसीहत दी। कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालें उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में नगर पालिका बांदा समेत नगर पंचायत मटौंध व तिंदवारी के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों ने शिरकत की। बैठक में तहसीलदार पुष्पक और सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करने की नसीहत दी।
कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमावली के अनुसार ही प्रचार करें। अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रत्याशियों को बिना अनुमति के जनसभा न करने, कार्यालय न खोलने, प्रचार वाहन न निकालने जैसी तमाम गाइडलाइन विस्तार से अवगत कराई गई हैं। इस मौके पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत सभी निर्दलीय उम्मीदवार व उनके अभिकर्ता शामिल रहे।
