बरेली: रामपुर गार्डन में हर रोज 3 घंटे की बिजली कटौती, उपभोक्ता हुए परेशान
सिविल लाइंस और कुतुबखाना में रोजाना लिया जा रहा शटडाउन
बरेली, अमृत विचार। शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में गर्मी में भी बिजली कटौती लगातार जारी है। यहां रोजाना 2 से 3 घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसके अलावा शहर में स्मार्ट सिटी और कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के चलते बिजली कटौती की जा रही है। शनिवार को भी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
गर्मी में शहर के लोगों को बिजली कटौती से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब जैसे-जैसे बिजली का प्रकोप बढ़ रहा है बिजली कटौती की आंख मिचौली का खेल भी शुरू हो गया है। शनिवार को सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से पोषित फीडर बेसू टू और सिविल लाइंस 2 विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर कमल टॉकीज की विद्युत आपूर्ति स्मार्ट सिटी के काम चलते सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक बाधित रही। जिसके चलते करीब चार हजार उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
वहीं शहर में चल रहे कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी हर रोज 3 से 4 घंटे की सिविल लाइंस और कुतुबखाना इलाके में बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा सुभाषनगर के बीडीए कॉलोनी, बदायूं रोड, शांति बिहार, मढ़ीनाथ, गणेशनगर आदि जगह पर 1 से 2 घंटे की कटौती की गई। किला के बाकरगंज और हुसैन बाग में लो वोल्टेज की समस्या रही। हरुनगला, महानगर और जगतपुर में भी कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।
यह भी पढ़ें- बरेली: बच्चों पर न थोपें अपने मन की बात, उनके अनुसार करने दें विषय का चयन
