बरेली: 1195 पोलिंग पार्टियां कराएंगी निकाय चुनाव, नगर पंचायतों में लगेंगी 545 टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोलिंग पॉर्टियों में कार्मिकों की लगी ड्यूटी, जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव चिन्ह वितरित होने के बाद पोलिंग पॉर्टियों के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का भी काम लगभग पूरा हो गया है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अलग-अलग टीमें लगाई जाएंगी।

दूसरे चरण में जिले में 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह ने बताया कि, पोलिंग पार्टियों में कार्मिकों की ड्यूटी लगाने का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। बताया कि कुल 1195 पोलिंग पॉर्टियां बनाई गई हैं। इसमें नगर निगम में 650 और नगर पालिका, नगर पंचायतों के लिए 545 टीमें बनाई जाएंगी। 

नगर निगम में लगने वाली एक पोलिंग पार्टी में पांच कार्मिक होंगे, जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों में चार कर्मचारी रहेंगे। ड्यूटी का काम पूरा होते ही पोलिंग पार्टियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से निकाय चुनाव कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें टीमों को बारीकी से पूरी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बच्चों पर न थोपें अपने मन की बात, उनके अनुसार करने दें विषय का चयन

संबंधित समाचार