आज का राशिफल। 30 अप्रैल, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे इससे आपको बहुत लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने मित्रों के बीच खासे लोकप्रिय रहेंगे।

वृष

आज नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। धीरे-धीरे आप कारोबार में बड़ा लाभ कमा लेंगे। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सभी काम मन लगाकर करें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिंतन अवश्य करें।

मिथुन

आज भूमि और संपत्ति को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे।

कर्क

आज अधिक मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। दूसरों को अनावश्यक ज्ञान देने से बचें। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद उठाएंगे।

सिंह

आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। आप दूसरों की भावनाओं का काफी ध्यान रखते हैं। इसलिए लोगों के चहेते बने रहेंगे। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का विचार बनाएंगे।

कन्या

आज का दिन व्यापार के लिए बहुत अच्छा नहीं है। अपनी बात मनवाने के लिए जोर देना पड़ेगा। अति उत्साह में बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर होंगे। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देंगे।

तुला

आज सोचे हुए काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई सलाह देता है तो आपको उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले विचार करना चाहिए। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

वृश्चिक

आज शाम को किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं। नए काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा।

धनु

आज मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। आपको दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। फालतू बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे आप अपने हितों के चुनाव में गलतियां कर सकते हैं। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

मकर

आज व्यापार में सहयोगियों के साथ खिट-पिट हो सकती है। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। परिजनों की चिंता रहेगी। अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय बर्बाद न करें।

कुंभ

आज आपको घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा। प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बनेंगे। दोपहर तक सारे महत्वपूर्ण कार्य कर लें। व्यापार की परेशानिया‍ं दूर होंगी। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। मांसपेशियों में थकान महसूस होगा।

मीन

आज दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी। आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको करना पड़ेगा। आलस्य के कारण आपके काम में रुकावट आ सकती है। व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।