बरेली: संदिग्ध हालात में युवक का घर में मिला शव, भाइयों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां ने तलाकशुदा पत्नी और उसके भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मां और भाइयों ने युवक की तलाकशुदा पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है।

अंगूरी टांडा निवासी सुनीला बेगम ने बताया कि उनका बेटा आदिल (26) मुंबई में गद्दे आदि बेचकर पेट पालता था। उसका निकाह गांव की आशना के साथ हुआ था। आदिल के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि आशना और उसके भाई आदिल को परेशान करते थे। समस्या होने पर दोनों एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद भी आशना और उसके भाई आदिल से रुपये मांगते रहते थे। 

ईद से पहले 15 अप्रैल को आदिल आया था। तब भी उसे परेशान किया। बताया कि शनिवार सुबह आदिल का शव टीन शेड में फंदे पर लटका था। उनके बेटे की बहू जब झाड़ू लगाने गई तो पता चला। आरोप है कि आशना और उसके भाइयों ने हत्या करके शव टांग दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आदिल ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जश्न-ए-ईद में दिया अमन और भाईचारे का संदेश, बॉलीवुड सिंगर जुनैद साबरी ने सुनाईं गजलें

संबंधित समाचार