MJPRU: बीएड, एमएड और बीपीएड के फार्म 1 मई से भरे जाएंगे, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कराने की तैयारी की शुरू, 10 मई अंतिम तिथि

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, बीएलएड और बीपीएड की परीक्षाओं की भी तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाओं के साथ ही इनकी भी परीक्षाएं करा सकता है। 1 मई से इन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। वहीं शारीरिक शिक्षा के परीक्षा फार्म भी 1 मई से भरे जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक बीएड (विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों के लिए), एमएड, बीएलएड, बीपीएड के संस्थागत, भूतपूर्व, छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिकी परीक्षा के फार्म 1 मई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छात्र 10 मई तक ऑनलाइन फार्म और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। छात्रों को भरे हुए फार्म 11 मई तक महाविद्यालय में जमा करने होंगे और 13 मई तक महाविद्यालयों को ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2022 और इससे पहले के वर्षों में स्नातक स्तर पर खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान विषय में नॉट क्लियरड छात्रों के लिए विशेष सुधार परीक्षा के फार्म 1 मई से ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्रों को 10 मई तक ऑनलाइन फार्म और शुल्क जमा करना होगा। 11 मई तक छात्रों को भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे और महाविद्यालयों को 13 मई तक ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे।

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के फार्म भरने का आज अंतिम दिन
स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एमए, एमएससी और एमकॉम के परीक्षा फार्म भरने की 30 अप्रैल अंतिम तिथि है। परीक्षा फार्म 17 अप्रैल से भरे जा रहे हैं। अभी तक काफी संख्या में छात्र फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में छात्र तिथि विस्तारित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षा के फार्म 29 और 30 मार्च से भरे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने 26 अप्रैल को तिथि विस्तारित की थी। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 5 मई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध हालात में युवक का घर में मिला शव, भाइयों पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार