मुरादाबाद : धर्म छिपाकर पहले किया निकाह, तीन साल में दे दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस, नाम बदल कर फंसाने व धोखाधड़ी के तहत निकाह करने का लगाया आरोप

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादीशुदा एक व्यक्ति ने महानगर की रहने वाली युवती को धर्म छिपा कर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह कर लिया। निकाह के तीन साल बाद आरोपी ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर व गंभीर आरोपों के मद्देनजर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए मझोला पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मझोला क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले फोन के जरिए उसकी दोस्ती सोनू नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को अमरोहा निवासी बताया था। कुछ दिन बाद ही आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पीड़ित के साथ ही आरोपी मझोला क्षेत्र में रहने लगा। अचानक आरोपी गायब हो गया। महिला उसकी तलाश करते हुए अमरोहा पहुंच गई। वहां जाकर पता चला कि सोनू का असली नाम जमाल खान है। इसके अलावा वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने जबरन पीड़ित का धर्म परिवर्तन करा दिया। इस बीच महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने महिला पर पांच लाख रुपये लाने काे कहा। विरोध पर उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

किशोरी लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।   मूलरूप से कुन्दरकी का रहने वाला एक परिवार कटघर थाना क्षेत्र स्थित पंडित नंगला में किराये के मकान में रहता है। जहां से उनकी बेटी 15 अप्रैल को लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक किशोरी से सत्यवीर कश्यप नाम का युवक मोबाइल से संपर्क में था। 13 अप्रैल को सत्यवीर से मोबाइल पर बात करते हुए पिता ने उसे देख लिया था। इसके बाद ही आरोपी किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : बस मालिक की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, दो लाख रुपये का लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार