बहराइच : लखनऊ में झुलसे युवक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । जनपद के धौकलपुरवा मुस्तफाबाद गांव निवासी एक युवक लखनऊ में 26 अप्रैल को खाना बनाते समय आग लगने से झुलस गया था। घायल को परिवार के लोग घर ले आए थे। देर रात को युवक की मौत हो गई। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा धौकल मुस्तफाबाद गांव निवासी राजेंद्र निषाद ( 18 ) पुत्र केशव राम लखनऊ में अमेठी कालेज के पास ठेला लगाकर घर का खर्च चलाता था।

भाई अखिलेश ने बताया कि 26 अप्रैल को राजेंद्र खाना बना रहा था। तभी गैस सिलेंडर के रेग्युलेटर में खामी के चलते आग लग गई थी। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका इलाज सिविल अस्पताल हजरतगंज लखनऊ में चल रहा था। झुलसे युवक की जिद पर परिवार के लोग उसे गांव ले आए। देर रात को युवक की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : कांग्रेस ने खोला निकाय चुनाव का कार्यालय

संबंधित समाचार