लखनऊ : समाज कल्याण विभाग कराएगा वृद्धा पेंशन का सत्यापन, एक माह में आएगी रिपोर्ट
नगर में लेखपाल व ग्रामीण इलाकों में एडीओ करेंगे सत्यापन
अमृत विचार, लखनऊ। समाज कल्याण विभाग वृद्धा पेंशन का सत्यापन कराएगा। नगर व ग्रामीण इलाकों में पेंशन पा रहे लाभार्थियों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी। निकाय चुनाव के बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी और एक माह के अंदर रिपोर्ट दी जाएगी।
जिले में इस नए वित्तीय वर्ष में नए व पुराने करीब 85 हजार लाभार्थी हैं। जो समाज कल्याण विभाग से योजना की धनराशि पा रहे हैं। पारदर्शिता के लिए इन सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। पिछले वर्ष 98 हजार के आसपास लाभार्थी रहे। इनमें आधार प्रमाणीकरण करीब 65 हजार लाभार्थियों ने ही कराया था। जो बराबर योजना का लाभ उठा रहे हैं। जबकि शेष लाभार्थी योजना से बाहर हो गए हैं। अब जो योजना से जुड़े हैं उनकी भी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे योजना की धनराशि मिलेगी।
यह प्रक्रिया निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी। नगर में लेखपाल व ब्लॉक स्तर पर एडीओ समाज कल्याण के माध्यम से घर-घर जाकर लाभार्थियों की पड़ताल की जाएगी। इस दौरान जो लाभार्थी योजना से बाहर हुए हैं और आधार प्रमाणीकरण कराते हैं तो उन्हें जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज में RAF और ड्रोन की निगरानी में होगी Voting
