Kashipur News: संसाधन विहीन लोगों का सहयोग करने से होगा समाज का विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय लोधी व लोध अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से प्रथम प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। 

रविवार को उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संघ के मार्गदर्शक मध्य प्रदेश में तैनात आरईएस लिल्हारे ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों व बुद्धिजीवियों को एकत्र कर शिक्षा में समाज को आगे बढ़ाया जाये तो समाज को एक नई दिशा प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: सब्जी खरीद रहे युवक पर हमला, बुरी तरह पीटा, रिपोर्ट दर्ज

 

कहा कि समाज कुरीतियां व विकास के माध्यम न अपनाने के कारण बिगड़ता है। दहेज, मृत्यु भोज, आपसी लड़ाई आदि कुप्रथाओं से दूर हट कर पूंजी का उपयोग अपने निर्माण और विकास में करें। कहा कि संगठन के माध्यम से हर वर्ग के बच्चों के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मार्गदर्शन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 

समाज की महिलाओं को मुख्य धारा में लेकर समाज के विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ाया जा रहा है। सम्मेलन में उत्तराखंड के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ से पहुंचे। वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास, अपर शिक्षा निदेशक डीएस राजपूत, आरएस लौधी, कामिनी राजपूत, साक्षी लोकेश लिल्हारे, रामेश्वरी लोधी, नरपत सिंह राजपूत, हरेंद्र लोधी, प्रेमपाल सिंह, महेश लोधी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कुत्ते की मौत मामले में पुलिस ने अपनाया सख्त रुख, रिपोर्ट दर्ज कर जल्द करेगी कार्रवाई

संबंधित समाचार